
Aaron Finch T20 World Cup: गाली देकर फंस गए चैम्पियन टीम के कप्तान, अब टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने का खतरा!
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज खेली जा रही है. पहले टी-20 मैच में कप्तान एरोन फिंच ने कुछ ऐसा कह दिया जो स्टम्प माइक पर रिकॉर्ड हो गया. अब आईसीसी द्वारा उनपर जुर्माना लगाया गया है और उनपर वर्ल्डकप से बाहर होने का खतरा बरकरार है.
टी-20 वर्ल्डकप से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टी-20 मैच में अपशब्द कहने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच पर जुर्माना लगा दिया गया है. फिंच को आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. आईसीसी के द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर में एरोन फिंच ने कुछ ऐसा कहा जो स्टम्प माइक पर रिकॉर्ड हो गया. इसी वजह से एरोन फिंच को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. एरोन फिंच ने इन आरोपों को स्वीकार कर लिया है और इसको लेकर उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक प्वाइंट दर्ज कर लिया गया है. यानी आगे अगर वह इस तरह का कोई काम करते हैं, तो उनपर बड़ा एक्शन लिया जा सकता है.
क्लिक करें: ना उम्र का हो बंधन... टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाएंगे ये 5 उम्रदराज प्लेयर्स आपको बता दें कि पिछले दो साल में एरोन फिंच के द्वारा किया गया यह पहला कोई ऑफेंस है. लेकिन अभी भी उनपर खतरा बरकरार है, क्योंकि आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी के अनुशासन रिकॉर्ड में चार प्वाइंट काट दिए जाते हैं, तो उस खिलाड़ी बैन भी लग सकता है. यानी अगर एरोन फिंच अपनी गलती को दोहराते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज या फिर टी-20 वर्ल्डकप से भी बाहर हो सकते हैं. आपको बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में अभी दो टी-20 मैच बचे हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी है. एरोन फिंच ही टीम ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्डकप 2022 के दौरान अगुवाई करेंगी. 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ होना है. टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड: एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









