
Aamir Khan Ind Vs Sa T20 Series: ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा इंडिया मेरा’, अफ्रीका सीरीज का प्रोमो, दिखा आमिर खान का जलवा
AajTak
बॉलीवुड स्टार आमिर खान भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज़ का प्रोमो लेकर आए हैं. 9 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है.
इंडियन प्रीमियर लीग-2022 (IPL 2022) के खत्म होने के बाद भारत को साउथ अफ्रीका (Ind Vs Sa) के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलनी है. 9 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज़ के लिए प्रिव्यू जारी कर दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड स्टार आमिर खान नज़र आ रहे हैं. प्रिव्यू में टीम इंडिया के टी-20 रिकॉर्ड पर फोकस किया गया है. टीम इंडिया लगातार 12 टी-20 मैच जीत चुकी है अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच जीत जाती है, तो लगातार 13वीं जीत होगी. जो एक रिकॉर्ड होगा. टीम इंडिया की नज़र इसी वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है. स्टार स्पोर्ट्स की ओर से जारी प्रोमो में आमिर खान नज़र आ रहे हैं, जिसमें वह कहते हैं, ‘जीतना मुश्किल है, 12 लगातार टी-20 जीतना उससे भी ज्यादा मुश्किल है. हमारे खिलाड़ियों की टी-शर्ट पर लगी मिट्टी इसकी कहानी बताती है.’
It's time for #TeamIndia to ✍️ a new chapter in their cricketing legacy & #ChaseTheRecord vs 🇿🇦 Send your wishes for 🇮🇳 if you also #BelieveInBlue, just like #AamirKhan does!@AKPPL_Official | Paytm T20I Trophy #INDvSA | Starts June 9, 7PM | Star Sports Network & Disney+Hotstar pic.twitter.com/EMnJLVGMmX
आमिर खान कहते हैं कि 13वां मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ है, ये सिर्फ एक मैच नहीं है वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. आसमान जितनी सुंदर मेरी ब्लू जर्सी, आसमान को छूने के लिए तैयार है. जीतकर मैच नंबर 13, क्या वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा इंडिया मेरा…आई बिलीव इन ब्लू’. आपको बता दें कि अभी तक सबसे ज्यादा लगातार टी-20 जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान, रोमानिया और भारत के पास है, जिन्होंने संयुक्त रूप से 12-12 मैच लगातार जीते हैं. अगर भारत पहले टी-20 में अफ्रीका को हराता है तो वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया के पास होगा. भारत-अफ्रीका टी-20 सीरीज़ • 9 जून- पहला टी-20 • 12 जून- दूसरा टी-20 • 14 जून- तीसरा टी-20 • 17 जून- चौथा टी-20 • 19 जून- पांचवां टी-20

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









