
Aakash Chopra-Venkatesh Prasad: KL राहुल को लेकर ट्विटर पर भिड़े आकाश चोपड़ा और वेंकटेश प्रसाद, हुई तीखी बहस
AajTak
भारत ने दिल्ली टेस्ट में छह विकेट से शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया की जीत के बावजूद उप-कप्तान केएल राहुल की फॉर्म भारत के लिए चिंता का सबब है और उन्हें टीम से आउट करने की मांग हो रही है. केएल राहुल को लेकर टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा आपस में बहस कर बैठे.
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में छह विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन चायकाल से पहले हासिल कर लिया.
राहुल को लेकर भिड़े आकाश-वेंकटेश
टीम इंडिया की जीत के बावजूद केएल राहुल की फॉर्म भारत के लिए चिंता का सबब है. राहुल दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 18 रन बना पाए. इससे पहले नागपुर टेस्ट मैच में भी केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए थे. केएल राहुल को लेकर टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा आपस में बहस कर बैठे.
पूर्व तेंज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने 18 फरवरी को लगातार ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'और खराब फॉर्म जारी है. एक ऐसे खिलाड़ी के साथ बने रहना जो खराब फॉर्म में है, मैनेजमेंट की कमी को दिखाता है. भारतीय क्रिकेट के कम से कम पिछले 20 वर्षों में किसी भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ने इतने कम औसत के साथ इतने सारे टेस्ट नहीं खेले हैं.'
And the torrid run continues. More to do with rigidity of the management to persist with a player who just hasn’t looked the part. No top order batsman in atleast last 20 years of Indian cricket has played these many tests with such a low average. His inclusion is …. https://t.co/WLe720nYNJ
वेंकटेश प्रसाद ने कहा, 'प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा है. शिखर का टेस्ट औसत 40+ था, मयंक का 41+ था जिसमें 2 दोहरे शतक थे. शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं, सरफराज कभी ना खत्म होने वाला इंतजार कर रहे हैं. कई सारे घरेलू प्रदर्शनों की लगातार उपेक्षा हो रही है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








