
8वां वेतन आयोग लागू होते ही क्या-क्या होगा, सरकार पर कितना पड़ेगा बोझ? इकोनॉमिस्ट ने बताया
AajTak
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8th Pay Commission के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच, इकोनॉमिस्ट ने बताया कि भारत सरकार पर इसका कितना बोझ पड़ सकता है.
8वां वेतन आयोग का गठन हो चुका है और इसके टर्म ऑफ रेफरेंस की भी मंजूरी दे दी गई है. अब सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स इसके जल्द से जल्द लागू होने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी इसपर रिपोर्ट सबमिट किया जाएगा, फिर मंत्रियों का एक समूह 8th Pay Commission की रिपेार्ट का पूरा रिव्यू करेगी. इसके बाद केंद्र सरकार के पास ये रिपोर्ट जाएगी, जिसके बाद इसे लागू किया जा सकता है.
एक्सपर्र्ट्स बताते हैं कि 8th Pay Commission के प्रॉसेस के पूरा होने में 2 से 3 तक भी लग सकते हैं. अब एक खबर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि 8वां वेतन आयोग के लागू होने से केंद्र और राज्य दोनों पर भारी दबाव पड़ सकता है. इकोनॉमिस्ट और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य नीलकंठ मिश्रा के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर पब्लिक फाइनेंस पर भारी दबाव पड़ेगा.
इतने लाख करोड़ का बढेगा बोझ मिश्रा का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग के तहत बदलाव सैलरी और पेंशन का कुल भुगतान 4 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है. पांच तिमाहियों के बकाया को भी इसमें शामिल कर लिया जाए, तो कुल मिलाकर यह राशि लगभग 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.
उन्होंने कहा कि पॉलिसी बनाने वालों को वित्त वर्ष 28 की तैयारी करते समय इस बोझ का सावधानीपूर्वक आकलन करना होगा. उन्होंने नई दिल्ली में CII इंडियाएज 2025 शिखर सम्मेलन में कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के साथ, राजकोषीय दबाव काफी बढ़ जाएगा. डेट से GDP प्रतिबद्धताओं का पालन करते हुए इसे सावधानी से लागू करने की आवश्यकता होगी.
सरकार के ट्रेजरी फंड में बढ़ोतरी को कम कर सकता है यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भारत वित्त वर्ष 27 से पांच साल डेट-जीडीपी ट्रेजरी फंड में बदलाव की तैयारी कर रहा है, जिसका विवरण आगामी केंद्रीय बजट में आने की उम्मीद है. मिश्रा ने बताया कि भारत पहले से ही अपने ट्रेजरी कंसोलिडेशन प्रयासों में एक अलग राह पर है और अभी कम महंगाई दर का माहौल अर्थव्यवस्था में अतिरिक्त क्षमता का संकेत देता है. यह आठवें वेतन आयोग की भारी लागत के साथ मिलकर सरकार के लिए ट्रेजरी सख्ती सर्किल की गुंजाइश को सीमित कर सकता है.
8वें वेतन आयोग पर अपडेट वित्त मंत्रालय ने 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस (TOR) को लेकर श्रमिक संघों और कर्मचारी समूहों द्वारा उठाई गई चिंताओं का समाधान करते हुए एक स्पष्टीकरण जारी किया है.TOR नोटिफाई होने के बाद से ही, यूनियनों ने एक महत्वपूर्ण चूक की ओर ध्यान दिलाया था, पेंशन संशोधन का कोई स्पष्ट जिक्र नहीं होना. पिछले सभी वेतन आयोग ने पेंशन और वेतन दोनों में संशोधन को स्पष्ट किया था.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











