
5th Test, IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल इलाज के लिए लंदन पहुंचे, जसप्रीत बुमराह पर भी आया अपडेट
AajTak
IND vs ENG, 5th Test Dharamshala: केएल राहुल के धर्मशाला टेस्ट में खेलने को लेकर सस्पेंस है, फिलहाल अपडेट यह है कि वो इलाज के लिए लंदन पहुंच गए हैं. वहीं धर्मशाला टेस्ट से भी कुछ खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं. रिपोर्टों में इस बात का दावा किया गया है. वहीं जसप्रीत बुमराह को लेकर भी अपडेट सामने आया है.
KL Rahul-Jasprit Bumrah, India Vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जिसमें फिलहाल भारतीय टीम 3-1 से अजेय बढ़त पर है. अब सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 7 मार्च से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा.
हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट के बाद केएल राहुल बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं धर्मशाला टेस्ट में केएल राहुल खेलेंगे या नहीं, इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजमेंट आखिरी टेस्ट में कई खिलाड़ियों को आराम भी दे सकता है. बुमराह की वापसी पर भी अपडेट आया है.
'क्रिकबज' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केएल राहुल को इलाज के लिए विदेश भेजा गया है और करीब एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा है. हालांकि इस रिपोर्ट में अपुष्ट तौर पर कहा गया कि केएल राहुल लंदन में किसी विशेषज्ञ से सलाह ले रहे हों.
राहुल को राजकोट में तीसरे टेस्ट के लिए 90 प्रतिशत फिट माना गया था, तब वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, जिससे बीसीसीआई और नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के मैनेजमेंट ने उनकी सिचुएशन का पुनर्मूल्यांकन किया, जिसके बाद ही उनको इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: KL Rahul Injured, IND vs ENG Series: 'इनकी कुंडली में राहु बैठा है', केएल राहुल के लिए आकाश चोपड़ा ने क्यों कही ये बात
राहुल को दाहिने क्वाड्रिसेप्स ( Right quadriceps) में दर्द है, जिसके लिए पिछले साल उनकी सर्जरी हुई थी, क्वाड्र्रिसेप्स यानी जांघ में मौजूद मांसपेशी. यह माना जा रहा है कि कुछ कठोरता है. टीम में उनके महत्व और उनकी दोहरी भूमिका को देखते हुए, बीसीसीआई, सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









