
39 साल के एंडरसन की बॉलिंग में अब भी धार, जो रूट को ऐसे किया पस्त, VIDEO
AajTak
काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन वन में लंकाशायर और यॉर्कशायर के बीच मुकाबला खेला गया. पहली पारी में जो रूट ने शतक जमाया. जेम्स एंडरसन ने मैच में तीन विकेट लिए...
उम्र महज एक संख्या होती है. यह बात इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भली-भांति साबित करते नजर आ रहे हैं. 39 साल के हो चुके एंडरसन इन दिनों काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और वहां यह साबित कर रहे हैं कि उनकी गेंदबाजी में अब भी वही धार मौजूद है, जिससे अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर सकते हैं.
ऐसे ही एक मुकाबले में इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट और एंडरसन आमने-सामने आए. रूट नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज रह चुके हैं, जबकि एंडरसन गेंदबाजी में टॉप के प्लेयर रहे हैं. ऐसे में उम्र के लिहाज से एंडरसन को कमजोर समझना रूट को भारी पड़ गया. एंडरसन ने रूट को क्लीन बोल्ड करते हुए स्टम्प बिखेर दिए.
लंकाशायर और यॉर्कशायर के बीच मैच ड्रॉ
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन वन में 12 से 15 मई के बीच लंकाशायर और यॉर्कशायर के बीच मुकाबला खेला गया. मैच में लंकाशायर ने पहले 9 विकेट पर 566 रन बनाकर पारी घोषित की. कीटन जेनिंग ने 238 रन की पारी खेली.
James Anderson bowls Joe Root 👀 Big celebs from Jimmy for that wicket!#LVCountyChamp pic.twitter.com/y4FnvUAJ3u
इसके बाद यॉर्कशायर ने 379 रन बनाए, जिसमें जो रूट ने 147 रनों की शतकीय पारी खेली. रूट ने 218 गेंदों का सामना किया था. इसके बाद यॉर्कशायर को फॉलोऑन खेलना पड़ा और दूसरी पारी में टीम की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई. यॉर्कशायर दूसरी पारी में 6 विकेट पर 169 रन ही बना सकी. इस तरह यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









