
3 अप्रैल: वो दिन जब विंडीज ने जीते थे दो-दो वर्ल्ड कप, ब्रेथवेट का 6, 6, 6, 6
AajTak
वेस्टइंडीज के क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन (3 अप्रैल) बेहद खास है. 5 साल पहले यानी 2016 में उसने एक ही दिन में दो-दो वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने का कारनामा किया था.
वेस्टइंडीज के क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन (3 अप्रैल) बेहद खास है. 5 साल पहले यानी 2016 में उसने एक ही दिन में दो-दो वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने का कारनामा किया था. मजे की बात है कि वेस्टइंडीज ने इन दोनों वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के फाइनल एक ही जगह- कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जीते थे. #OnThisDay in 2016, West Indies became double @T20WorldCup champions! 🏆 They first beat 🇦🇺 by eight wickets in the women's final, before the men trumped 🏴 by four wickets in a finale which has been quoted many times since 👇 pic.twitter.com/qDW4WkpwtC एक तो वेस्टइंडीज ने कार्लोस ब्रेथवेट की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था, और उसी दिन विंडीज की महिला टीम ने कुछ ही घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देकर अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









