
2018 में IPL में एंट्री, 3 साल बाद टीम इंडिया में जगह, ऐसा रहा है प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन
AajTak
प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे सीरीज के भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.
कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे सीरीज के भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. हालिया विजय हजारे ट्रॉफी में कृष्णा ने सात मैचों में 24.5 की औसत से 14 विकेट लिए थे. TEAM - Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), Shikhar Dhawan, Shubman Gill, Shreyas, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Rishabh Pant (wk), KL Rahul (wk), Y Chahal, Kuldeep Yadav, Krunal Pandya, W Sundar, T Natarajan, Bhuvneshwar Kumar, Md. Siraj, Prasidh Krishna, Shardul Thakur. प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म 1996 में बेंगलुरु में हुआ था. 2015 में कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार आगाज किया था. बांग्लादेश-ए के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में कृष्णा ने 49 रन देकर पांच विकेट झटके थे. उस मैच में उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रॉनी तालुकदार को आउट किया था. उसके बाद उन्होंने उसी स्पेल में अनामुल हक, सौम्या सरकार और नासिर हुसैन को भी पवेलियन भेजा था. कर्नाटक की टीम ने उस मैच को चार विकेट से अपने नाम किया था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









