
20 जून: गांगुली-कोहली-द्रविड़ ने इसी दिन किया था डेब्यू, अब भी टीम इंडिया में एक्टिव!
AajTak
भारतीय क्रिकेट के तीन अहम किरदारों के लिए आज का दिन अहम है. राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और विराट कोहली ने 20 जून को ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था. पिछले 3 दशक में तीनों ही भारतीय क्रिकेट की रीढ़ रहे हैं.
20 जून की तारीख भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है. इस तीन मौजूदा दौर के तीन ऐसे बड़े खिलाड़ियों ने क्रिकेट जगत में अपना डेब्यू किया था, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट का झंडा बुलंद किया. खास बात ये है कि तीनों ही इस वक्त टीम इंडिया के साथ किसी ना किसी रूप में एक्टिव हैं. इनका नाम है सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली.
सौरव गांगुली इस वक्त भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष हैं, राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच हैं. और विराट कोहली मौजूदा वक्त में ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं.
कब किसने किया था डेब्यू? सौरव गांगुली- भारतीय क्रिकेट के महाराज सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. 20 जून से 24 जून तक चले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में सौरव गांगुली अपने डेब्यू में ही शतक जड़ा था और 131 रनों की पारी खेली थी.
सौरव गांगुली का करियर • कुल टेस्ट- 113, रन- 7212, शतक- 16 • कुल वनडे- 311, रन- 11363, शतक- 22
राहुल द्रविड़- टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट की दीवार कहा जाता है. राहुल द्रविड़ ने भी उसी टेस्ट में अपना डेब्यू किया था, जिसमें सौरव गांगुली का डेब्यू हुआ था. राहुल द्रविड़ ने अपनी पहली पारी में 95 रन बनाए थे, गांगुली ने तो सेंचुरी जड़ दी थी लेकिन द्रविड़ चूक गए थे.
राहुल द्रविड़ का करियर • कुल टेस्ट- 164, रन- 13288, शतक- 36 • कुल वनडे- 344, रन- 10889, शतक- 12 • कुल टी-20- 1, रन- 31

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









