
19 साल पहले लॉर्ड्स में दिखी थी 'दादागीरी', गांगुली ने लिया वानखेड़े का बदला
AajTak
13 जुलाई 2002 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास साबित हुआ था. इसी दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड को नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में धूल चटाई थी. जीत के बाद कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स के बालकनी से अपनी शर्ट निकालकर लहराई थी.
13 जुलाई 2002 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास साबित हुआ था. इसी दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड को नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में धूल चटाई थी. जीत के बाद कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी से अपनी शर्ट निकालकर लहराई थी. फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 326 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जवाब में एक समय भारत के पांच विकेट महज 146 रन पर ही गिर गए थे. लेकिन युवराज सिंह (69) और मोहम्मद कैफ (नाबाद 87) ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को तीन गेंदें शेष रहते दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












