
'19 नवंबर से थी तलाश...', ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड को जयपुर पुलिस ने दिखाया मुजरिम! रोहित-कोहली दिखे ऐसे...वायरल MEME पर बवाल
AajTak
'अतिथि देवो भव:' का ज्ञान देने वाली जयपुर पुलिस के एक मीम पर बवाल मच गया है. इस ट्वीट में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ट्रेविस हेड को मुजरिम दर्शाया गया है. वहीं भारतीय क्रिकेटर पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं. बाद में जयपुर पुलिस की ओर से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया.
Jaipur Police Tweet On Travis head: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर थम गया है. 25 जून को जैसे ही बांग्लादेश को अफगानिस्तान ने मात दी, इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. इसी बीच जयपुर पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर ऐसा मीम अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया, जिस पर बवाल मच गया है.
दरअसल, 'अतिथि देवो भव:' का पाठ पढ़ाने वाली जयपुर पुलिस के एक मीम की खूब चर्चा हो रही है. वर्ल्ड कप 2024 के भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर बनाए गए इस मीम में भारतीय क्रिकेटरों को जयपुर पुलिस की वर्दी में दर्शाया गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ट्रेविस हेड को एक मुजरिम की तरह पेश किया गया है.
इस मीम को जयपुर पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसे देख लोग भड़क गए. फोटो में ट्रेविस हेड को अपराधी बताते हुए लिखा गया है कि '19 नवंबर से तलाश रहे थे अब जाकर पकड़ में आया' भी लिखा हुआ था.
असल में लोगों के भड़कने के पीछे की वजह जयपुर पुलिस द्वारा एक दिन पूर्व की गई कार्रवाई है, जिसमें पुलिस ने विदेशी महिलाओं के साथ असभ्य वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन अब लोग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पर इस तरह के मीम को रिट्वीट करते हुए लिख रहे है कि 'जयपुर पुलिस का ये कैसा अतिथि देवो भव :' है.
हालांकि विवाद बढ़ते देख इस ट्वीट को अब डिलीट कर दिया गया है. इससे पहले मीम के साथ ट्वीट में 'किसी दिन ये तमाशा मुस्कुराकर हम भी देखेंगे' भी लिखा हुआ था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








