
15 घंटे काम के बाद सिर्फ 763 रुपये कमाई, संसद में मुद्दा उठने पर डिलीवरी बॉय हिमांशु ने आजतक से बयां किया दर्द
AajTak
डिलीवरी बॉय हिमांशु थपलियाल की कमाई और जोखिम भरे काम का मुद्दा संसद में उठा. राघव चड्ढा ने 15 घंटे काम और 28 डिलीवरी के बाद सिर्फ 763 रुपये मिलने का उदाहरण दिया. हिमांशु ने बताया कि इसी जोखिम के कारण उन्होंने यह काम छोड़ दिया.
डिजिटल इंडिया की चमक के बीच डिलीवरी बॉयज की मुश्किलें अब संसद तक पहुंच गई हैं. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को संसद में डिलीवरी बॉयज की कमाई और काम की परिस्थितियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने एक डिलीवरी बॉय का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे 15 घंटे काम करने और 28 डिलीवरी पूरी करने के बाद भी उसे केवल 763 रुपये मिले.
राघव चड्ढा ने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में भारत डिजिटल इकॉनमी में आगे नहीं बढ़ सकता. उन्होंने सरकार से इस पर गंभीरता से विचार करने की अपील की. जिस डिलीवरी बॉय का जिक्र संसद में हुआ, उनका नाम हिमांशु थपलियाल है. हिमांशु ने सितंबर महीने में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने काम और कमाई की सच्चाई बताई थी.
सांसद राघव चड्ढा ने डिलीवरी बॉय का मुद्दा उठाया
28 deliveries. 15 hours of relentless work. ₹763 earned. This is not a “gig economy success story”. This is systemic exploitation hidden behind apps & algorithms. I raised this issue in Parliament recently. Low pay, crushing targets, no job security, no dignity for gig… pic.twitter.com/gLwQbcE1iQ
आज तक से बातचीत में हिमांशु ने बताया कि यह वीडियो उस समय का है जब वह एक क्विक डिलीवरी कंपनी में काम कर रहे थे. वहां तय समय के भीतर सामान पहुंचाने का दबाव रहता था. उन्होंने कहा कि कई घंटों की मेहनत और दर्जनों डिलीवरी के बाद भी बहुत कम पैसे मिलते थे. इस काम में जोखिम भी बहुत था, क्योंकि समय की पाबंदी के कारण हर वक्त हादसे का डर बना रहता था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









