
'जून से वक्त मांग रही हूं...', संसद में बोलीं प्रियंका तो गडकरी तुरंत मीटिंग के लिए बुलाया
AajTak
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद भवन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को उठाया. इसके बाद गडकरी से उन्हें तुरंत जवाब देते हुए कहा कि आप प्रश्नकाल खत्म होने के बाद मुझे से मिल सकती हैं, इसके लिए आपको अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड की सड़कों के मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. ये मुलाकात लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान शुरू हुई और जल्द ही संसद के कक्ष में बदल गई, जहां दोनों नेताओं ने विकास कार्यों पर खुलकर बात की. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में सड़क अवसंरचना से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। यह मुलाकात संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान हुई. दरअसल, लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान प्रियंका गांधी ने चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर बार-बार होने वाले भूस्खलन का मुद्दा उठाया और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात के लिए वक्त भी मांगा.
जून से मांग रही हूं अपॉइंटमेंट उन्होंने कहा, 'चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर बनी सुरक्षा दीवारों को लेकर चिंता जताई और कहा, कई जगहों पर रिटेनिंग वॉल इतनी नीची है कि जहां भूस्खलन हो रहा है, ये घटनाएं रुक नहीं पा रही. कृपया इस पर ध्यान दें.' इसके साथ ही उन्होंने जून से मांग रहे अपॉइंटमेंट की बात भी कही, 'मैं जून से अपने निर्वाचन क्षेत्र के बारे में बात करने के लिए अपॉइंटमेंट मांग रही हूं.' साथ ही उन्होंने गडकरी से मुलाकात के लिए वक्त मांगा.
'अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं...' इस पर नितिन गडकरी ने सदन में ही तुरंत जवाब दिया, 'मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं. अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं. गडकरी ने उनसे प्रश्नकाल खत्म होने के बाद मिलने की बात कही.' प्रश्न काल खत्म होते ही प्रियंका गांधी गडकरी के संसद भवन स्थित कक्ष में पहुंचीं. मुलाकात में उन्होंने वायनाड और केरल से गुजरने वाली छह सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गडकरी ने स्पष्ट किया कि कुछ परियोजनाएं राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं, लेकिन शेष प्रस्तावों की जांच करेंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









