
तमिलनाडु: दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति न मिलने से आहत शख्स ने किया आत्मदाह, ऑडियो सामने आने से मचा हड़कंप
AajTak
तमिलनाडु के मदुरै में दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति न मिलने से आहत 40 वर्षीय पूर्णचंद्रन ने आत्महत्या कर ली. वह तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी के पास पेरियार प्रतिमा के निकट पुलिस बूथ में घुसा और खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे पूर्णचंद्रन की अस्पताल में मौत हो गई. घटना से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है.
तमिलनाडु के मदुरै में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पूर्णचंद्रन के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले उसका एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उसने थिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी स्थित दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति न मिलने को लेकर गहरा तनाव होने की बात कही है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है और सामने आए ऑडियो की भी पड़ताल की जा रही है.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: मदुरै में दीप जलाने को लेकर हंगामा, चार हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े
पुलिस बूथ में बंद होकर लगाई आग
पुलिस के मुताबिक, पूर्णचंद्रन एक वाहन से आया और निगम कार्यालय के पास पेरियार की प्रतिमा के नजदीक बने एक पुलिस बूथ में घुस गया. उसने अंदर से बूथ को बंद कर लिया. कुछ ही देर बाद बूथ के अंदर से तेज चीख-पुकार और आग की लपटें दिखीं.
राहगीरों ने शोर और आग देखकर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बूथ का दरवाजा खोलकर पूर्णचंद्रन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









