
'इंडस्ट्रियलिस्ट का फायदा, मजदूर का नुकसान?' नये लेबर कोड्स पर बड़ा सवाल, जज-वकील में हुई तीखी बहस
AajTak
नई श्रम संहिताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज और वरिष्ठ वकील गोंसाल्विस के बीच तीखी बहस हुई है. जज मनमोहन ने मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानूनों के सही क्रियान्वयन पर जोर दिया, जबकि गोंसाल्विस ने इन कानूनों को उद्योगपतियों के पक्ष में बताते हुए मजदूरों के अधिकारों की हानि का आरोप लगाया.
नए श्रम संहिताएं यानी लेबर कोड्स लागू होने के साथ ही देश में अलग-ही बहस तेज़ हो गई है. बहस ये कि ये कानून मजदूरों और कामगारों के अधिकारों को कमजोर करते हैं या फिर 'विकसित भारत' की दिशा में एक जरूरी सुधार हैं.
दिल्ली में सोसायटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स (SILF) और CII की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मनमोहन ने इन कानूनों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि नियमों का सही तरीके से बनना और जमीनी स्तर पर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित होना बेहद जरूरी है.
'कागजों में सिमट कर न रह जाएं कानून'
जस्टिस मनमोहन ने गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने वाले प्रावधानों का स्वागत किया.उन्होंने ये भी कहा कि कई लाइसेंसों की जटिलता दूर करना एक सकारात्मक कदम है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि अब असली जिम्मेदारी राज्यों की है, जिन्हें इन कानूनों को लागू करने के लिए नियम बनाने और जरूरी ढांचा तैयार करना होगा.
उन्होंने कहा, 'इन चारों श्रम संहिताओं की असली परीक्षा इनके लागू होने में है.अगर राज्य एक साथ आगे नहीं बढ़े, तो ये कानून सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएंगे.' जस्टिस मनमोहन ने आगे कहा कि कानूनों को समय के साथ बदलना जरूरी है. 'कानूनों को लगातार अपडेट और रिफ्रेश किया जाना चाहिए ताकि वे समय की जरूरतों के साथ चल सकें.'
वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंसाल्विस का तीखा हमला

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









