
टीचर ने 9वीं के छात्र को क्लास में दी थर्ड डिग्री, तलवों पर मारे जमकर डंडे, खौफनाक वीडियो वायरल
AajTak
फरीदाबाद के गांव सारन स्थित सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. छात्र को स्कूल बंक करने पर पैरों के तलवों पर डंडे मारे गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचना दी गई है.
हरियाणा के फरीदाबाद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. गांव सारन स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शिक्षक छात्र के पैरों के तलवों पर डंडे मार रहा है. छात्र दर्द से चीखता और छटपटाता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि छात्र द्वारा एक दिन स्कूल से बंक मारने पर शिक्षक ने उसे यह शारीरिक दंड दिया.
टीचर ने नौवीं में पढ़ने वाले छात्र को पीटा
जानकारी के अनुसार मंगलवार को छात्र जब स्कूल पहुंचा तो शिक्षक कक्षा में आया. उसने अन्य छात्रों से पीड़ित छात्र को पकड़वाया और फिर उसके पैरों के तलवों पर डंडे मारने लगा. कक्षा में मौजूद एक अन्य छात्र ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पिटाई के बाद से छात्र दहशत में है और घटना के बाद से स्कूल नहीं जा रहा है. परिजनों का कहना है कि बच्चा मानसिक रूप से काफी डर गया है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद सारन थाना पुलिस हरकत में आ गई. ब्रह्म प्रकाश ने मामले का संज्ञान लिया. प्रारंभिक जांच में यह वीडियो गांव सारन के सरकारी स्कूल का ही पाया गया. पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दे दी है. साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्य से इस घटना को लेकर जवाब भी तलब किया गया है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









