
टेलीकॉम टावर पर चढ़कर सुसाइड का ड्रामा, दुकान और रोजीरोटी को लेकर शख्स ने काटा बवाल
AajTak
जम्मू के मिनी टाउनशिप में दुकान नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने टेलीकॉम टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया. सालों से कार में सामान बेचने वाले व्यक्ति को आवंटन सूची से बाहर रखा गया था. पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया. डिप्टी कमिश्नर ने मामले पर विचार का भरोसा दिया जिसके बाद प्रदर्शन करने वाला व्यक्ति शांत हुआ.
जम्मू के मिनी टाउनशिप में दुकान आवंटन को लेकर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया. यह घटना शहर के बाहरी इलाके में स्थित जगती मिनी टाउनशिप के वेरिफिकेशन सेंटर में हुई, जहां दुकान आवंटन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही थी.
दुकान आंवटन को लेकर हुआ बवाल
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि, प्रदर्शन करने वाला व्यक्ति बीते कई सालों से जगती कैंप में अपनी कार से कॉस्मेटिक और सजावटी सामान बेचकर आजीविका चला रहा है. हाल ही में विभाग द्वारा किए गए दुकान आवंटन प्रक्रिया में उसे दुकान नहीं मिल सकी, जिससे वह खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा था. इसी नाराजगी के चलते उसने टेलीकॉम टावर पर चढ़कर विरोध जताया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति टावर पर चढ़ते ही जोर-जोर से अपनी मांगों को लेकर नारे लगाने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया.
अधिकारी के आश्वासन पर टावर से नीचे उतरा शख्स
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी देर तक व्यक्ति से बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की. अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि उसकी शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी, व्यक्ति सुरक्षित रूप से नीचे उतर आया. पुलिस ने उसे किसी भी प्रकार की चोट पहुंचाए बिना टावर से नीचे उतार लिया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









