
पंजाब: चुनावी जीत का जश्न बना खूनी संघर्ष, AAP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट और फायरिंग, 3 घायल
AajTak
पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव की जीत का जश्न उस वक्त हिंसा में बदल गया जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. जुलूस के दौरान बहस के बाद मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना गिल क्षेत्र के बचित्तर नगर की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव के नतीजों के बाद जीत का जश्न हिंसा में बदल गया. आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जुलूस के दौरान जोरदार झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि AAP के नेता और कार्यकर्ता जीत की खुशी में जुलूस निकाल रहे थे.
इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.
यह भी पढ़ें: डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेजने का खेल बेनकाब, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली के 13 ठिकानों पर ED की रेड
AAP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई और इसके बाद फायरिंग भी हुई. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44) और मनदीप सिंह (36) के रूप में हुई है. तीनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
यह मामला लुधियाना के गिल क्षेत्र के बचित्तर नगर का बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
केजरीवाल ने दिए निष्पक्षता के 'सबूत'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









