
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
AajTak
जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े होटल बैस्टियन रेस्टोरेंट (Bastian) से संबंधित वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है. इसी मामले में मुंबई के अलावा बेंगलुरु में भी रेड की गई है, जहां रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. यह कार्रवाई उनके बैस्टियन रेस्टोरेंट (Bastian) से संबंधित वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह से ही शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.
इसी मामले में मुंबई के अलावा बेंगलुरु में भी रेड की गई है, जहां रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. आयकर विभाग को संदेह है कि होटल व्यवसाय में निवेश, आय और टैक्स भुगतान को लेकर गड़बड़ियां हो सकती हैं. फिलहाल शिल्पा शेट्टी या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर स्थिति स्पष्ट होगी.
बुधवार को रेस्टोरेंट के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
बता दें कि बुधवार को ही बेंगलुरु पुलिस ने बैस्टियन समेत दो रेस्टोरेंट्स के खिलाफ तय समय से अधिक संचालन करने के आरोप में केस दर्ज किया था. Bastian Garden City रेस्टोरेंट में शिल्पा शेट्टी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है. इसके बाद चर्च स्ट्रीट इलाके में स्थित Bastian Garden City पर दर्ज मामले पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी.
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने लिखा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और प्रेरित हैं. शिल्पा ने कहा कि जिन मुद्दों को उठाया जा रहा है, उन्हें बिना किसी कानूनी आधार के आपराधिक रूप देने की कोशिश की जा रही है.
रंजीत कुंद्रा ने की थी रेस्टोरेंट की शुरुआत

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









