
शादी का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वायरल वीडियो... जानें, मगदी गैंगरेप केस के खुलासे की पूरी कहानी
AajTak
मगदी शहर में गैंगरेप का सनसनीखेज वारदात का मामला हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले में शादी का झांसा देकर पीड़िता को ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया गया. घटना का वीडियो वायरल हो जाने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
कर्नाटक के मगदी शहर से सामूहिक बलात्कार की एक शर्मनाक वारदात सामने आई है, जहां तीन युवकों पर एक लड़की के साथ गैंग रेप करने का आरोप लगा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पीड़िता की उम्र 17 साल बताई गई थी. लेकिन बाद में पुलिस ने पीड़िता को बालिग बताते हुए उसकी उम्र 19 साल बताई है. अब पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है.
आरोपियों की शिनाख्त इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान विकास, प्रशांत और चेतन के रूप में हुई है. यह मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की. इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.
शादी का झांसा पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक युवक ने पीड़िता से शादी का वादा कर उससे नजदीकियां बढ़ाईं. इसी भरोसे के चलते लड़की ने अपनी कुछ निजी तस्वीरें उसके साथ साझा कीं. बाद में उन्हीं तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया गया. आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उस पर दबाव बनाया गया कि वह उनकी बात मानें. यहीं से पूरा मामला गंभीर होता चला गया.
ब्लैकमेलिंग और पैसे ऐंठने का आरोप जांच में सामने आया है कि निजी तस्वीरों के जरिए लड़की को लगातार धमकाया जा रहा था. आरोपी लगातार उसे वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहे थे. इसी के साथ उससे पैसे ऐंठने की कोशिश भी की गई. पीड़िता मानसिक दबाव में आ गई थी. पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेलिंग इस अपराध का अहम हिस्सा रही. इसी दबाव के बाद गैंगरेप की घटना हुई.
गैंगरेप का वीडियो वायरल आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया और साथ ही इस जघन्य अपराध का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. बाद में वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वीडियो के सामने आने के बाद मामला सार्वजनिक हो गया. इससे पीड़िता को गंभीर मानसिक आघात पहुंचा. पुलिस ने वायरल वीडियो को अहम सबूत माना है.
SP श्रीनिवास गौड़ा का बयानबेंगलुरु साउथ के पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि तीनों आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. वे एक ही समुदाय और कॉलोनी के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि एक आरोपी का लड़की के साथ रिश्ता था और उसने शादी का वादा किया था. निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्ड कर उसे फैलाया. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









