
'प्रधानमंत्री ओमान में, राहुल जर्मनी... दिल्ली बनी गैस चैंबर', प्रदूषण पर केजरीवाल ने दिया ये चैलेंज
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ते प्रदूषण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजधानी गैस चैंबर बन चुकी है, लेकिन केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों बेपरवाह हैं. उन्होंने बीजेपी को प्रदूषण पर डिबेट करने का चैलेंज दिया है.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस - दोनों पर हमला किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान में, नेता विपक्ष राहुल गांधी जर्मनी में और देश की राजधानी प्रदूषण में.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ साझा प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक यह कहा जाता था पंजाब की पराली की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण है. लेकिन, वर्तमान में पंजाब के सभी शहरों का एक्यूआई 70 से 100 के बीच में है. तो अगर पंजाब में कोई धुंआ नहीं है. पंजाब में इस समय को कोई पराली नहीं जल रही. इसलिए जो इस वक्त दिल्ली में प्रदूषण है वह दिल्ली का अपना प्रदूषण है.
उन्होंने कहा, दिल्ली के प्रदूषण को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए. पहला - दिल्ली में 10 साल जब AAP की सरकार थी तो इतना भयानक प्रदूषण कभी नहीं देखा था. अभी जो बीजेपी सरकार ऑफ़िशियल AQI दिखा रही है वो सब जानते हैं कि वास्तव नहीं है. क्योंकि मीटिर के आस-पास ये लोग पानी छिड़क रहे हैं. इसके बावजूद एक्यूआई 450 को पार कर जाता है. असल में देखें तो एक्यूआई 700-800 के ऊपर मिलेगा. दिल्ली में दमघोंटू वातावरण है और प्रदूषण को कंट्रोल करने की जगह सरकार का गड़बड़ करने की ओर ध्यान है.
यह भी पढ़ें: राजधानी में प्रदूषण और उत्तर भारत में कोहरे का कहर... PUCC से जुड़े फैसले पर क्या बोले दिल्ली के लोग
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस देश की राजधानी गैस चैंबर बन जाए और प्रधानमंत्री को प्रदूषण से कोई सरोकार ही न हो, वहां साफ़ हवा कैसे मिलेगी?
बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदूषण पर बहस के लिए तैयार हैं. उन्होंने बीजेपी से कहा कि वह अपने मंत्रियों को बहस के लिए भेजे. केजरीवाल ने पूछा कि आखिर कब तक आम आदमी पार्टी को दोष दिया जाता रहेगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









