
पहले दिन 61 हजार PUCC जारी, 3700 वाहनों के चालान... दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल को लेकर सख्ती का दिखा असर
AajTak
पहले दिन करीब 5,000 वाहनों की जांच की गई. वैध पीयूसीसी न होने पर 3,746 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि नियमों का पालन न करने वाले कई वाहनों को सीमा से ही लौटा दिया गया. पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने दिल्ली-गुरुग्राम सीमा और जनपथ स्थित पेट्रोल पंपों का दौरा कर अभियान की जमीनी हकीकत का जायजा लिया.
देश की राष्ट्रीय राजधानी में जानलेवा होते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' अभियान का पहले ही दिन व्यापक असर देखने को मिला. अभियान के पहले 24 घंटों के भीतर राजधानी में 3,700 से अधिक वाहनों का चालान किया गया, जबकि 568 गैर-अनुपालक और गैर-गंतव्य वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से वापस लौटा दिया गया.
इसके अलावा 217 गैर-गंतव्य ट्रकों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया गया, ताकि अनावश्यक रूप से दिल्ली में वाहनों की एंट्री रोकी जा सके. वहीं पेट्रोल पंपों पर बिना सर्टिफिकेट तेल न मिलने के कारण पीयूसी केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं.
पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को बताया कि यह आंकड़े न केवल सख्त प्रवर्तन को दर्शाते हैं, बल्कि जनता के बढ़ते सहयोग का भी संकेत हैं. उन्होंने कहा कि अभियान के साथ-साथ पीयूसीसी (Pollution Under Control Certificate) बनवाने की मांग में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. 17 और 18 दिसंबर के बीच सिर्फ 24 घंटों में 61,000 से अधिक पीयूसी प्रमाण पत्र जारी किए गए, जो यह दिखाता है कि लोग नियमों को लेकर जागरूक हो रहे हैं.
सीमाओं और पेट्रोल पंपों पर कड़ा प्रवर्तन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने राजधानी के प्रमुख बॉर्डर पॉइंट्स, टोल प्लाजा और पेट्रोल पंपों पर सघन जांच अभियान चलाया. पहले दिन करीब 5,000 वाहनों की जांच की गई. वैध पीयूसीसी न होने पर 3,746 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि नियमों का पालन न करने वाले कई वाहनों को सीमा से ही लौटा दिया गया.
पेट्रोल पंपों पर भी सख्ती देखने को मिली. बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन देने से इनकार किया गया, जिससे कई जगह कतारें लग गईं. पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है. दस्तावेजों की जांच के लिए कई स्थानों पर मैन्युअल चेकिंग की गई, जबकि बॉर्डर पॉइंट्स पर स्मार्ट प्लेट रीडर डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल किया गया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









