
नौकरी की चाहत, शौहर से झगड़ा और नकाब... चौंकाने वाली है शामली के ट्रिपल मर्डर केस की पूरी कहानी
AajTak
यूपी का शामली इलाका सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की वारदात से दहला हुआ है. जहां एक शख्स ने पत्नी के नकाब उतारने और नौकरी करने की चाहत से नाराज़ होकर उसे अपनी दो मासूम बेटियों के साथ मौत के घाट उतार दिया. पुलिस जांच के दौरान इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
एक बीवी केवल इतना चाहती थी कि वो अपने शौहर का हाथ पकड़कर घर से बाहर निकले. कोई नौकरी करे. ताकि उनके घर की माली हालत अच्छी हो जाए. लेकिन उस नादान औरत के शौहर को ये बात कतई मंजूर नहीं थी. इसी बात को लेकर मियां बीवी में झगड़ा हो गया. झगड़े के बाद वो महिला अपने घर से निकलकर मायके जा पहुंची. मगर घर से निकलते वक्त उसने बुर्का नहीं पहना था. बस यही बात उसके शौहर को नागवार गुजरी. उसे लगा कि उसकी बीवी बिना नकाब के घर से बाहर निकली है, तो खानदान वालों के सामने उसकी नाक कट गई. और बस यही छोटी सी बात तीन लोगों के कत्ल की वजह बन गई.
यूपी में शामली जिले के एसपी एन.पी. सिंह बताते हैं कि एक महिला अपने पति का हाथ बटाने और अपने परिवार की बेहतर ढंग से परवरिश करने के लिए पर्दे से बाहर निकलकर काम करना चाहती थी. लेकिन उसका अंजाम बहुत बुरा हुआ. चलिए आपको पूरी कहानी बताने के लिए रुख करते हैं शामली का. जहां रात के वक्त एक घर के बाहर कतार से भीड़ खड़ी है. घर के अंदर पुलिसवाले भी मौजूद हैं. और इस वक्त इस घर के अंदर कुछ मजदूर खुदाई कर रहे हैं. शायद अब तक पांच फुट गहरा गड्ढा खुद चुका है क्योंकि ऐसी कुछ आवाज सुनाई देती है. कोई कहता है कि 5 फुट गहरा गड्ढा हो चुका है.
जैसे-जैसे गड्ढा गहरा होता जा रहा था, मौके पर मौजूद पुलिस समेत लोगों की सांसे भी ऊपर नीचे होती जा रही थीं. पुलिस की परेशानी ये थी कि जिस शख्स की गवाही पर वहां गड्ढा खोदा जा रहा है, पता नहीं उसकी गवाही सच है भी कि नहीं. और भीड़ में मौजूद रिश्तेदारों का डर ये कि कहीं ग़ड्ढे से सचमुच वो डरावना सच बाहर ना आ जाए. इसी कशमकश और रहस्य के बीच खुदाई जारी थी. गवाह सच्चा निकला. जो उसने कहा था वही हुआ.
गड्ढे के अंदर से एक एक कर अब तीन लाशें बाहर आ चुकी थीं. गवाह ने भी तीन लाशों का ही जिक्र किया था. और घर के तीन लोग ही पिछले 6 दिनों से गायब थे. इन तीन में से दो लाशें गवाह की 14 साल की बेटी आफरीन और 10 साल की बेटी सहरीन की थी. जानते हैं तीसरी लाश किसकी थी. गवाह की बीवी ताहिरा की. उसी ताहिरा की जिसने नकाब उतारकर अपने शौहर का हाथ बटाकर घर के हालात को बेहतर बनाने का फैसला किया था. पर ताहिरा के शौहर फारुख को ये फैसला बेइज्जती वाला लगा. और बस ताहिरा के इस एक फैसले की वजह से फारुख ने उसे गोली मार दी.
कौन है फारुख? शामली का रहने वाला फारूख दुकान और शादियों मे रोटी बनाने का काम करता था. 18 साल पहले उसकी शादी ताहिरा से हुई थी. दोनों के पांच बच्चे हैं. सबसे बड़ी बेटी 14 साल की आफरीन और सबसे छोटा बेटा 6 साल का अरशद. तीन बेटी और दो बेटे. 18 साल तक सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन फारुख की आमदनी इतनी नहीं थी कि वो अपनी बीवी और बच्चों को अच्छी जिंदगी दे पाता. यहां तक की बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे थे.
घर की इसी हालत को देखते हुए पिछले महीने नंवबर के पहले हफ्ते में ताहिरा ने फारुख से बाहर जाकर कोई काम करने की ख्वाहिश जताई ताकि घर की माली हालत बेहतर हो सके. लेकिन फारुख इससे नाराज हो गया. इसी बात पर मियां-बीवी में झगड़ा हुआ. फिर गुस्से में ताहिरा सरकारी बस से अपने मायके चली गई. पर ये पहली बार था, जब घर से बाहर निकलते वक्त ताहिरा ने बुर्का या नकाब नहीं पहना था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









