
1971 के बाद सबसे बड़ी चुनौती... संसदीय कमेटी ने बांग्लादेश संकट में चीन-पाकिस्तान की भूमिका पर जताई चिंता
AajTak
विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने बांग्लादेश में बदलते राजनीतिक हालात को भारत के लिए 1971 के बाद सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती बताया है. समिति ने चेतावनी दी कि आवामी लीग के पतन, इस्लामी ताकतों की वापसी और चीन-पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव से भारत-बांग्लादेश संबंधों में बड़ा बदलाव आ सकता है.
बांग्लादेश में पिछले साल शेख हसीना की सरकार छात्र आंदोलन की वजह से गिर गई थी. जिसके बाद कई ऐसे मौके देखे गए जिसमें बांग्लादेश ने भारत के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया हो. अब कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में संसदीय विदेश मामलों की स्थायी समिति ने बांग्लादेश और भारत के रिश्तों को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.
संसदीय समिति ने बांग्लादेश में उत्पन्न हो रही स्थिति को भारत के लिए 1971 के मुक्ति संग्राम के बाद की सबसे बड़ी रणनीतिक डरावना सपना बताया है. समिति ने हाल ही में संसद में अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें राजनीतिक बदलावों, पीढ़ीगत दूरी और चीन तथा पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव को लेकर गहरी चिंता जताई गई है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि 1971 का संकट एक मानवीय त्रासदी चुनौती था, जिसमें मानवीय संकट और एक नए राष्ट्र के जन्म की बात थी. वहीं आज की चुनौती अधिक सूक्ष्म लेकिन अधिक गंभीर है, जिसमें राजनीतिक प्रणाली में बदलाव और भारत से दूर रणनीतिक पुनर्गठन शामिल है. खासतौर पर पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अवामी लीग पार्टी के ग़ायब होने और इस्लामी ताकतों के दोबारा उभार की बात रिपोर्ट में प्रमुख रूप से सामने आई है.
समिति के सामने पेश एक गैर-सरकारी गवाह ने बताया कि, "अवामी लीग की गिरावट, युवा नेतृत्व वाले राष्ट्रवाद का उदय, इस्लामी ताकतों की वापसी, साथ ही चीन और पाकिस्तान का बढ़ता प्रभाव - ये सभी मिलकर बांग्लादेश में निर्णायक मोड़ हैं." विदेश सचिव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बांग्लादेश की राजनीतिक गतिविधियों के लिए भारत अपनी सीमा पर कोई राजनीतिक सहायता नहीं देता.
यह भी पढ़ें: त्रासदी पर भी राजनीति! आग पीड़ितों को BJP ने बताया 'बांग्लादेशी', दस्तावेजों से सामने आया सच
विदेश मंत्रालय ने समिति को बताया कि भारत बांग्लादेश के आंतरिक राजनीतिक परिवर्तनों से द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित होने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. सरकार ने यह भी साफ किया कि भारत ने अंतरिम सरकार के साथ संवाद जारी रखा है और बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं का समर्थन करता रहेगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









