
50 हजार का कर्ज, 74 लाख की वसूली! किसान को लोन के लिए बेचनी पड़ी किडनी, जांच में अंग निकालने की पुष्टि
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचने का दावा करने वाले किसान रोशन कुदे की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि उसके पास केवल एक किडनी है. मामले में छह साहूकार गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस मानव अंग तस्करी और अवैध कर्ज वसूली के एंगल से जांच कर रही है. दावे के मुताबिक इस किसान ने साहूकारों से 50 हजार का कर्ज लिया था जो ब्याज के साथ बढ़कर 74 लाख रुपये तक पहुंच गया.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक किसान द्वारा कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचने के दावे ने पूरे देश को झकझोर दिया था. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया है कि मेडिकल जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि किसान रोशन कुदे के पास केवल एक ही किडनी है. यह जानकारी चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में कराई गई स्वास्थ्य जांच के बाद सामने आई है.
मेडिकल जांच में किडनी निकाले जाने की पुष्टि
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 29 साल के किसान रोशन कुदे का बुधवार को विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी एक किडनी मौजूद नहीं है. इस आधार पर पुलिस मामले की जांच को और गहराई से आगे बढ़ा रही है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले रोशन कुदे ने दावा किया था कि उसे कुछ साहूकारों ने कर्ज चुकाने के दबाव में अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर किया. इस सनसनीखेज आरोप के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और छह साहूकारों को गिरफ्तार किया गया था.
रोशन कुदे नागभीड़ तहसील के मिंथुर गांव का रहने वाला है और उसके पास करीब चार एकड़ कृषि भूमि है. खेती में लगातार नुकसान होने के कारण उसने अतिरिक्त आय के लिए डेयरी व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया था और इसके लिए गायें खरीदी थीं.
50 हजार का कर्ज बढ़कर हुआ 74 लाख

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









