
भोपाल मेट्रो: 21 दिसंबर से शुरू होगा सफर; किराए में कोई छूट नहीं, न महिलाओं के लिए अलग कोच
AajTak
Bhopal Metro Launch 20 December: भोपाल के निवासियों का सालों लंबा इंतज़ार खत्म होने जा रहा है. 20 दिसंबर 2025 की शाम को भोपाल मेट्रो का भव्य उद्घाटन होगा और 21 दिसंबर से यह आम जनता के लिए पटरियों पर दौड़ने लगेगी.
इंदौर के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे और आखिरी स्टेशन एम्स तक बैठकर जाएंगे.
एमपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी एस कृष्णा चैतन्य ने बताया कि यह सफर इंदौर मॉडल से काफी अलग होगा. मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि भोपाल में शुरुआत में कोई 'प्रमोशनल' या मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं दी जाएगी.
एमडी ने बताया कि भोपाल मेट्रो में कोई छूट नहीं दी जाएगी यानी इंदौर की तरह शुरुआती 7 दिन फ्री नहीं रहेंगे. 1 से 2 स्टेशन तक किराया 20 रुपए, 3 से 5 स्टेशन तक 30 रुपए और 6 से 8 स्टेशन के बीच 40 रुपए रहेगा. यानी पूरी लाइन पर अधिकतम किराया 70 रुपए रहेगा.
साथ ही वर्तमान में महिलाओं के लिए कोई अलग आरक्षित कोच नहीं होगा. आगे महिला सवारियों की संख्या को देखते हुए ही अलग कोच का फैसला लिया जाएगा.
समय और फ्रीक्वेंसी
फिलहाल 3 डिब्बों की मेट्रो ट्रेन प्रायोरिटी कॉरिडोर यानी ऑरेंज लाइन पर चलेगी. सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे इसका संचालन होगा. यह 7.4 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इस दौरान सुभाष नगर से एम्स के बीच 8 स्टेशन आएंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









