
'हेलो, मैं RBI से बोल रहा हूं...' बुजुर्ग महिला को ऐसे लगाया 72 लाख का चूना
AajTak
साइबर फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है, जहां विक्टिम एक बुजुर्ग महिला है और उसे बड़ी ही चालाकी के साथ 72 लाख रुपये का चूना लगाया है. महिला को पता ही नहीं चला कि साइबर ठगों ने कब उनकी बैंक अकाउंट से ये रुपये उड़ा लिए. महिला ने इसको लेकर कंप्लेंट दर्ज कराई. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
केरल की 72 साल की बुजुर्ग महिला अचनाक साइबर ठगी का शिकार हो गईं. साइबर ठगों ने विक्टिम बुजुर्ग महिला को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया और उनके बैंक अकाउंट से 72 लाख रुपये उड़ा लिए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि 23 अगस्त को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद की पहचान एक RBI ऑफिसर के रूप में बताई. इसके बाद आरोपी ने महिला को बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गया है. इसके बाद तुरंत उनका ध्यान गया और उन्होंने उसे अनब्लॉक करने की बात कही.
इसके बाद महिला के पास एक अन्य कॉल आई, दूसरे कॉलर ने खुद की पहचान CBI ऑफिसर के रूप में बताई, जो असल में एक साइबर ठग था.
यह भी पढ़ें: Instagram का दोस्त निकला साइबर ठग, महिला को ऐसे लगाया 4.8 लाख का चूना
फेक CBI ऑफिसर ने महिला को बताया कि उनके खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज है. इसके अलावा भी उन पर कई फेक आरोप लगाए गए. इसके बाद महिला घबरा गई.
इस तरह के अन्य केस में फ्रॉड को डिजिटली अरेस्ट किया जाता है. इसमें महिला को कहा कि वह अपने आप ऑनलाइन रखें और कॉल पर ही रहें. इसके बाद महिला से कुछ सवाल किए और कहा कि मामले की जांच जारी है. इसके साथ ही महिला को फेक डॉक्यूमेंट दिखाकर गिरफ्तारी का डर दिखाया गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










