
हार का बदला, जीत का स्वैग...ये रहे टीम इंडिया की बुलंदी के 6 किरदार
AajTak
भारतीय टीम ने चेन्नई में पहले टेस्ट मैच में मिली हार का बदला ले लिया है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में उसने इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
भारतीय टीम ने चेन्नई में पहले टेस्ट मैच में मिली हार का बदला ले लिया है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में उसने इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. भारतीय टीम की शानदार जीत के हीरो आर अश्विन रहे. उन्होंने मैच में कुल 8 विकेट लिए और शतक जड़ा. लेकिन इस जीत में रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल का भी अहम योगदान रहा. आर अश्विन: भारतीय टीम के इस स्टार ऑफ स्पिनर के लिए चेन्नई टेस्ट ड्रीम टेस्ट मैच रहा. उन्होंने पहली पारी में इंग्लैंड के 5 विकेट चटकाए. अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही भारत इंग्लैड को सस्ते में आउट कर पाया और 195 रनों की लीड लिया. इसके बाद अश्विन ने भारत की दूसरी पारी में बल्ले से अपना दम दिखाया. उन्होंने शानदार 106 रन बनाए. अश्विन जब बैटिंग करने आए थे तब भारत मुश्किल स्थिति में था. 106 रनों पर उसके 6 विकेट गिर चुके थे. इसके बाद अश्विन ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला और 96 रनों की साझेदारी की. कोहली के आउट होने के बाद भी अश्विन नहीं रुके. उन्होंने दसवें विकेट के लिए मोहम्मद सिराज के साथ 49 रनों की साझेदारी की. अश्विन के शतक की बदौलत ही भारत इंग्लैंड को 482 रनों का विशाल लक्ष्य दे पाया. बल्ले से रन बरसाने के बाद अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी अपना जलवा दिखाया. उन्होंने तीन विकेट लिए. इस स्टार स्पिनर ने मैच में कुल 8 विकेट झटके और 106 रन बनाए. अश्विन ने चेन्नई टेस्ट में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में वो दूसरे नंबर आ गए हैं. उन्होंने हरभजन सिंह को पछाड़ दिया. अश्विन से आगे दिग्गज अनिल कुंबले हैं. इसके अलावा अश्विन ने तीसरी बार पारी में 5 विकेट और शतक जड़ा. उन्होंने गैरी सोबर्स(वेस्टइंडीज), मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान),जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) और शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा. अश्विन से आगे सिर्फ इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम हैं, जिन्होंने पांच बार यह उपलब्धि हासिल की थी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









