
हाथ में घुसा था शीशे का टुकड़ा, उसके बाद भी जोफ्रा आर्चर ने भारत दौरे में की गेंदबाजी
AajTak
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के हाथ की सर्जरी की गई. उनके हाथ से शीशे का टुकड़ा निकला है. आर्चर ने जनवरी महीने में अपने घर पर फिश टैंक की सफाई करते हुए उसे गिरा दिया था. उनके दाएं हाथ की अंगुली में चोट आई थी.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के हाथ की सर्जरी की गई. उनके हाथ से शीशे का टुकड़ा निकला है. आर्चर ने जनवरी महीने में अपने घर पर फिश टैंक की सफाई करते हुए उसे गिरा दिया था. उनके दाएं हाथ की अंगुली में चोट आई थी. यानी कि जोफ्रा आर्चर के हाथ में शीशे का टुकड़ा था और उसके बावजूद वह भारत दौरे में गेंदबाजी कर रहे थे. इंग्लैंड के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एशले जाइल्स ने कहा कि लोगों को ये सब एक साजिश सा लग सकता है. मैं जानता हूं कि इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग किस तरह से रिएक्ट करेंगे. लेकिन हां, आर्चर के हाथ में फिश टैंक की सफाई करते हुए चोट लग गई थी. जाइल्स ने आगे बताया कि जोफ्रा आर्चर के घर में एक फिश टैंक था, जिसकी वह सफाई कर रहे थे. इसी दौरान उनके हाथ से फिश टैंक छूट गया और उन्हें काफी चोट आई, जिसकी सर्जरी की गई. जोफ्रा आर्चर भारत दौरे पर दो टेस्ट मैच खेले थे. आर्चर कोहनी के दर्द के कारण ही चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे. इसके बाद उन्होंने टी20 श्रृंखला में वापसी की. आर्चर ने चौथे मैच में 33 रन देकर चार विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. हालांकि आर्चर वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









