
हवा लेने को बस की खिड़की से निकाला सिर, शख्स का हुआ ऐसा हाल, VIDEO
AajTak
आंध्रप्रदेश की एक घटना में बस में यात्रा कर रहे एक शख्स को हवा खाना भारी पड़ गया. उनका सिर बस की खिड़की में फंस गया. लगभग 15 मिनट बाद बामुश्किल उन्हें बचाकर निकाला गया.
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से एक अजीब घटना सामने आई है. यहां बस में यात्रा कर रहे सुंदर राव नाम के शख्स का सिर बस की खिड़की में फंस गया. उनका सिर खिड़की में तकरीबन 15 मिनट तक फंसा रहा, जिसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया. घटना श्रीकाकुलम जिले के टेक्काली इंदिरा गांधी जंक्शन की बताई जा रही है.
घटना का डराने वाला वीडियो सामने आया है. सुंदर राव आरटीसी बस में सफर कर रहा था. यात्रा के दौरान थोड़ी खुली हवा लेने के लिए उसने खिड़की के बाहर सिर निकाला. बस उससे यही भूल हो गई क्योंकि खिड़की में उसका सिर फंस गया. कई कोशिशों के बावजूद सुंदर अपना सिर बाहर नहीं निकाल पाया.लोगों को मालूम हुआ तो बस रोककर उसकी मदद करने की कोशिश की गई.
यहां दो- तीन लोगों ने खिड़की से शीशे में हाथ फंसाकर उसके सिर को निकालने के लिए जगह बनाई और तब जाकर सुंदर को निकाला जा सका. इस कोशिश में 15 मिनट कर अफरा तफरी का माहौल था. बता दें कि पहले भी चलते वाहन में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं जो इस तरह की बेवकूफियों को लेकर सबक देती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










