
सुनील गावस्कर का ICC को सुझाव, WTC Final ड्रॉ होने पर ले ये फैसला
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया. चार दिन के खेल में अब तक सिर्फ 141.1 ओवर फेंके गए हैं. साउथैम्पटन में बारिश के कारण चौथे दिन का पहला सत्र भी धुल गया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया. चार दिन के खेल में अब तक सिर्फ 141.1 ओवर फेंके गए हैं. साउथैम्पटन में बारिश के कारण चौथे दिन का पहला सत्र भी धुल गया. अब तक सिर्फ एक टीम की पारी पूरी हो पाई और ऐसे में ये मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है. (Photo- ICC) ये खिताबी मुकाबला ड्रॉ रहने पर भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. इस बीच पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) को एक फॉर्मूला दिया है. गावस्कर ने सुझाव दिया कि भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 3-4 दिनों के अंतराल के बाद WTC फाइनल के रूप में एक और टेस्ट खेल सकती हैं क्योंकि दोनों टीमें इंग्लैंड में होंगी. गावस्कर ने कहा, 'ऐसा लगता है कि WTC का फाइनल ड्रॉ के रूप में समाप्त होगा और ट्रॉफी साझा की जाएगी. यह पहली बार होगा जब किसी फाइनल में ट्रॉफी साझा की जाएगी. फुटबॉल में विजेता तय करने के लिए पेनल्टी शूट आउट होता है या कोई और तरीका होता है. टेनिस में, पांच सेट होते हैं और एक टाई-ब्रेकर होता है.' BREAKING / @aajtak Exclusive: Sunil Gavaskar feels the @ICC ought to have devised a formula to pick a winner in case of a Drawn WTC Final. Suggests playing another Test as WTC Final after a gap of 3-4 days since both the teams can be in England #IndvsNZ #WTCFinals https://t.co/rdeibwSHaX
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









