
सिराज की फैन हुई पाकिस्तान की पत्रकार, कहा- तुम वर्ल्ड क्लास बॉलर हो
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है. ऑस्टेलिया में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वह इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा रहे हैं. सिराज ने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं और 27 विकेट चटका चुके हैं.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है. ऑस्टेलिया में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वह इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा रहे हैं. सिराज ने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं और 27 विकेट चटका चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 8 विकेट झटके थे. टीम इंडिया की 151 रनों से जीत में सिराज का अहम रोल रहा था. (Photo-Getty Images) सिराज की गेंदबाजी की चर्चा भारत में ही नहीं, पाकिस्तान में भी हो रही है. पाकिस्तान की खेल पत्रकार जैनब अब्बास सिराज की फैन हो गई हैं. उन्होंने एक वीडियो में सिराज को वर्ल्ड क्लास गेंदबाज बताया है. जैनब अब्बास ने कहा, 'मोहम्मद सिराज वर्ल्ड क्लास गेंदबाज बनते जा रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में विकेट चटकाए और अब लॉर्ड्स में भी उन्होंने विकेट झटके हैं. सिराज के पास रफ्तार है. उनके पास गेंद को काबू में रखने की काबिलियत है. वो गेंद को बाहर की तरफ ले जाते हैं और उनकी लाइन-लेंग्थ कमाल है.' (Photo-Instagram)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









