
'सामने आए तो धक्का देकर गिरा दो', विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम का कमेंट वायरल
AajTak
मेजबान बांग्लादेश ने शुरुआती दो वनडे जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया है. मुश्फिकुर रहीम मैच में अपने प्रदर्शन के अलावा विकेट के पीछे से विवादित कमेंट को लेकर चर्चा में रहे.
बांग्लादेश ने विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम के शतक की बदौलत श्रीलंका को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 103 रनों से शिकस्त दे दी. मुश्फिकुर रहीम ने करियर का 8वां शतक जड़ते हुए अपनी टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत दिलाई. उन्होंने सर्वाधिक 125 रन बनाए. কেউ কিছু বুঝুক বা নাই বুঝুক বাঙালী কিন্তু ঠিকি বুঝেছে 😁😁😁 তাই না Mushfiqur Rahim ভাই 😁❤️🇧🇩 pic.twitter.com/CeUooevHdv मेजबान बांग्लादेश ने शुरुआती दो वनडे जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया है. मुश्फिकुर रहीम मैच में अपने प्रदर्शन के अलावा विकेट के पीछे से विवादित कमेंट को लेकर चर्चा में रहे. रहीम विकेट के पीछे से बांग्ला में यह कहते हुए सुने गए, 'अगर तुम्हारे सामने आए तो धक्का मारकर जमीन पर गिरा दो.' रहीम के इस कमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









