
सात समंदर पार भी ऋषभ पंत का जादू, NZ के इस बल्लेबाज ने खेला हैरतअंगेज शॉट, VIDEO
AajTak
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर रिवर्स स्कूप खेला जो थर्ड मैन के ऊपर से सिक्स के लिए गया. कॉनवे ने मैच में 52 गेंदों में 92 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 66 रनों से हरा दिया.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का जादू सात समंदर पार भी चल रहा है. अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज में कुछ ऐसे शॉट लगाए, जिसकी खूब चर्चा हुई. इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगाए उनके हैरतअंगेज शॉट को कौन भूल सकता है. A batting masterclass from yep you guessed it Devon Conway, has lead the @BLACKCAPS to a mammoth total of 210/3. Catch the chase, wherever you are, on Spark Sport #NZvBAN ⭕️🏏 pic.twitter.com/BkEybtocPk पंत ने टेस्ट सीरीज में एंडरसन की गेंद पर रिवर्स लैप शॉट खेला था, जो स्लिप के ऊपर से चौके के लिए गया था. इसके बाद उन्होंने टी20 सीरीज में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रिवर्स स्कूप खेला. इस शॉट को देखने के बाद आर्चर समेत पूरी इंग्लैंड की टीम हैरान रह गई थी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









