
साक्षी ने कराई धोनी के फार्म हाउस की सैर, घर बैठे देखें अनदेखी तस्वीरें
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं. धोनी झारखंड की राजधानी रांची से ताल्लुक रखते हैं, और जब वह मैदान पर एक्शन में नहीं होते हैं तो वह अपने होमटाउन में परिवार के साथ समय बिताते हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं. धोनी झारखंड की राजधानी रांची से ताल्लुक रखते हैं, और जब वह मैदान पर एक्शन में नहीं होते हैं तो वह अपने होमटाउन में परिवार के साथ समय बिताते हैं. धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर माही की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. धोनी रांची स्थित अपने आलिशान फार्म हाउस में रहते हैं. साक्षी धोनी के खूबसूरत फार्म हाउस की फोटो साझा करती हैं. साक्षी ने अब वीडियो के जरिए फार्म हाउस की सैर कराई है. साक्षी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को शेयर किया. लोग कमेंट्स में फार्म हाउस की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग धोनी को देखना चाहते हैं. उन्होंने लिखा, 'प्लीज माही भाई को दिखाइए.'More Related News

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच अब शनिवार (6 दिसंबर) को वाइजैग (विशाखापत्तनम) में है. रांची में भारत जीता और रायपुर में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की. वाइजैग के साथ भारत के लिए एडवांटेज यह है कि यहां टीम का रिकॉर्ड शानदार है. यहां कोहली-रोहित चलते हैं, साथ ही 'ब्रांड धोनी' को पहली बड़ी पहचान यहीं मिली थी.












