
सांस लेने में तकलीफ... फिर भी एलेक्स स्टील क्रिकेट खेलने उतरे, पीठ पर बांधा ऑक्सीजन सिलेंडर
AajTak
क्रिकेट के मैदान पर एक अनोखा वाकया देखने को मिला है. इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, 83 साल के स्कॉटलैंड के पूर्व घरेलू क्रिकेटर एलेक्स स्टील अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर क्रिकेट खेलते नजर आए.
यदि खेल का जुनून हो तो फिर उम्र या किसी प्रकार की बीमारी भी रोड़ा नहीं बन पाती है. कोई भी गेम खेलने के लिए उम्र बाधा नहीं होती है. व्यक्ति चाहे तो 80, 90 या 100 की उम्र में भी कोई भी मैदानी गेम खेल सकता है. ऐसा ही कुछ 83 साल के स्कॉटलैंड के पूर्व घरेलू क्रिकेटर एलेक्स स्टील ने करके दिखाया है.
दरअसल पूर्व स्कॉटिश क्रिकेटर एलेक्स स्टील ने हाल ही में एक स्थानीय क्लब मैच खेला था. इसी दौरान वो अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधे नजर आए. एलेक्स ने इस मैच में विकेटकीपिंग की थी. ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ विकेटकीपिंग करते हुए एलेक्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे एलेक्स
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने एलेक्स के जज्बे की जमकर तारीफ की. बता दें कि एलेक्स 2020 में ही इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (सांस संबंधी बीमारी) से जूझ रहे हैं. तब डॉक्टर ने कहा था कि एलेक्स अब ज्यादा से ज्यादा एक साल तक और जी सकते हैं.
मगर एलेक्स अपने जज्बे के बदौलत अब तक जी रहे हैं और शानदार अंदाज में क्रिकेट भी खेल रहे हैं. एलेक्स जिस बीमारी से जूझ रहे हैं, उसके कारण शरीर में अचानक कभी भी ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. सांस लेने में परेशानी होने लगती है. इसी के कारण इस बीमारी में ज्यादातर लोग जान गंवा देते हैं. यही कारण है कि एलेक्स क्रिकेट के मैदान में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर उतरे.
एलेक्स बीमारी के बारे में ज्यादा नहीं सोचते

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









