
संकट में भी नहीं रुके 86 साल के श्रीलंकाई फैन 'पर्सी अंकल', बिना खेले मिला था प्लेयर ऑफ द मैच खिताब
AajTak
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पर्सी अंकल को सभी मैचों में देश का झंडा लेकर जाने की अनुमति दी है. पर्सी अंकल को टीम के ड्रेसिंग रूम में भी आने की परमिशन है. श्रीलंका क्रिकेट ने पर्सी अंकल को अपने बोर्ड में शामिल होने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह इनकार कर चुके हैं. पर्सी अंकल को राजनीति और क्रिकेट प्रशासन बिल्कुल भी पसंद नहीं है...
श्रीलंका क्रिकेट टीम के एक जबरा फैन पर्सी अबेसेकरा (Percy abeysekera) 40 साल से अपनी टीम को स्टेडियम में जाकर सपोर्ट कर रहे हैं. उन्हें प्यार से 'पर्सी अंकल' कहा जाता है. चाहे मौजूदा आर्थिक संकट हो या किसी भी प्रकार की आपदा, 86 साल के हो चुके पर्सी अंकल कभी नहीं रुके हैं.
पर्सी अंकल की कहानी कुछ ऐसी है कि वह श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ भी नजर आते रहे हैं. वह मैच नहीं खेलते, लेकिन उन्हें एक बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब भी मिल चुका है. इसकी भी कहानी कुछ अलग ही है.
मार्टिन क्रो ने पर्सी अंकल को दिया था यह खिताब
दरअसल, एक बार पर्सी अंकल अपनी पारंपरिक तरीके से श्रीलंका का झंडा लेकर स्टेडियम में पहुंचे थे. उन्होंने मैच देखा और टीम को सपोर्ट भी किया. यह मैच श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मार्टिन क्रो ने दमदार प्रदर्शन किया था. तब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. उस वक्त मार्टिन क्रो ने श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में जाकर पर्सी अंकल को अपना प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया था.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पर्सी अंकल को सभी मैचों में देश का झंडा लेकर जाने की अनुमति दी है. पर्सी अंकल को टीम के ड्रेसिंग रूम में भी आने की परमिशन है. श्रीलंका क्रिकेट ने पर्सी अंकल को अपने बोर्ड में शामिल होने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह इनकार कर चुके हैं. पर्सी अंकल को राजनीति और क्रिकेट प्रशासन बिल्कुल भी पसंद नहीं है.
पर्सी अंकल ने श्रीलंकाई नेताओं को पागल कहा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








