
श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ के साथ टीम इंडिया को ट्रेन करेंगे ये दो पूर्व क्रिकेटर
AajTak
श्रीलंका दौरे पर जा रही भारतीय क्रिकेट टीम को राहुल द्रविड़ के साथ ही टी. दिलीप और पारस म्हाम्ब्रे से भी कोचिंग मिलेगी. दरअसल, राहुल द्रविड़ के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य के तौर पर टी. दिलीप और पारस म्हाम्ब्रे भी श्रीलंका दौरे पर जाएंगे.
श्रीलंका दौरे पर जा रही भारतीय क्रिकेट टीम को राहुल द्रविड़ के साथ ही टी. दिलीप और पारस म्हाम्ब्रे से भी कोचिंग मिलेगी. दरअसल, राहुल द्रविड़ के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य के तौर पर टी. दिलीप और पारस म्हाम्ब्रे भी श्रीलंका दौरे पर जाएंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ मुख्य कोच होंगे तो वहीं दिलीप बतौर फील्डिंग कोच और पारस बॉलिंग कोच टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे. दिलीप इससे पहले इंडिया ए के साथ जुड़े थे. श्रीलंका दौरे पर जाने वाली 20 सदस्यीय टीम पांच नेट गेंदबाजों के साथ मुंबई में सोमवार से क्वारंटीन रहेगी और इसके बाद 27 जून को श्रीलंका के लिए रवाना होगी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









