
श्रीलंका: जहां चल रहा ऑस्ट्रेलिया से मैच वहां पहुंचे प्रदर्शनकारी, सनथ जयसूर्या भी सड़कों पर
AajTak
श्रीलंका के गाले में ऑस्ट्रेलिया और मेजबान टीम के बीच टेस्ट मैच चल रहा है. स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. हालांकि इसका मैच पर कोई असर नहीं पड़ा है.
श्रीलंका में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गए हैं. शनिवार को हालात खराब हुए तो इसका असर कोलंबो समेत अन्य शहरों में भी दिखाई दिया. गाले में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का टेस्ट मैच चल रहा है, जहां स्टेडियम के बाहर प्रदर्शनकारी पहुंच गए.
बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शनिवार को गाले में पहुंचे हैं, यहां स्टेडियम के बाहर और अंदर प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर लहराकर अपनी आवाज़ बुलंद की. हालांकि, इसका मैच पर कोई असर नहीं पड़ा और दोनों टीमों के बीच मैच ऐसे ही चलता रहा.
The intensity is really picking up with the protests outside the Galle International Stadium right now. Incredible scenes and a surreal backdrop to the Test match underway only a couple of hundred meters away #SLvAus pic.twitter.com/D46ziJeREF
गाले में मौजूद स्टेडियम के पास एक फोर्ट पर खेल के दौरान चढ़ना मना होता है. लेकिन प्रदर्शनकारी इसी दौरान यहां पर पहुंचे और उन्होंने यहां से ही अपने पोस्टर लहराए. स्टेडियम के बाहर भी हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की.
Crowd swelling, they’re on the march past the ground and in the direction of the other group at the train station. pic.twitter.com/0qx9Jrx9l4
श्रीलंका के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो रही है और अब इसमें कई हस्तियां भी जुड़ने लगी हैं. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयासूर्या भी प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं. कोलंबो में राष्ट्रपति भवन के पास जहां प्रदर्शनकारियों की भीड़ है, सनथ जयासूर्या भी वहां पहुंचे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









