
शोएब अख्तर ने 20 साल पहले मचाया था तहलका, क्रिकेट में पहली बार दिखी 100mph की रफ्तार वाली गेंद
AajTak
'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर 20 साल पहले आज ही के दिन 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार को छूने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे.
शोएब अख्तर 20 साल पहले आज ही के दिन 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार को छूने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे. 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने 27 अप्रैल 2002 को लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी.
100.04 मील प्रति घंटे की रफ्तार
तब 26 साल के शोएब ने गद्दाफी स्टेडियम में तीसरे नंबर पर उतरे क्रेग मैकमिलन को 100.04 मील प्रति घंटे (161 किमी प्रति घंटे) की तेजी से गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन की तेजी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था.
थॉमसन ने 1975 में 99.8 मील प्रति घंटे (160.5 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंद डाली थी, हालांकि उनकी यह तेजी किसी मैच के दौरान नहीं देखी गई थी. जबकि शोएब ने अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह कारनामा कर दिखाया था.
ICC ने मंजूरी देने से किया था इनकार
तब स्पीड गन (गेंदों की तेजी मापने का उपकरण) की प्रामाणिकता पर संदेह व्यक्त किया गया था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकट बोर्ड (पीसीबी) ने शोएब की रफ्तार पर अपनी मुहर लगा दी. उधर, इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इसे मंजूरी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि गेंद की तेजी मानक उपकरण से नहीं मापी गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









