
शादी करने जा रहा ये ऑस्ट्रेलियाई बॉलर, IPL के शुरुआती मुकाबले से हुआ बाहर
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (RCB) के लिए फिलहाल अच्छी खबर नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (RCB) के लिए फिलहाल अच्छी खबर नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा आईपीएल-2021 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. आरसीबी के डायरेक्टर माइक हेसन ने इस बात की जानकारी दी है. जाम्पा पिछले सीजन ही विराट कोहली की टीम के साथ जुड़े थे. दरअसल, 28 साल के जाम्पा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जिसके चलते वह बेंगलुरु के शुरुआती मैच से बाहर रहेंगे. RCB’s IPL 2021 Camp and Player Availability When’s the pre-season camp starting? When are the overseas players arriving? On @myntra presents Bold Diaries, Mike Hesson leaves no room for speculations ahead of #VivoIPL2021.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #Classof2021 pic.twitter.com/yxBFNYVwW8 माइक हेसन ने वीडियो संदेश में कहा, 'हमारे पास पहले गेम के लिए विदेशी खिलाड़ियों की पूरी फौज नहीं होगी. एडम जाम्पा शादी करने जा रहे हैं. यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण समय है और यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हम अवगत हैं. हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और हमें उम्मीद है कि उनका यह समय बेहतरीन हो. एक बार जब वह इन सभी चीजों से निपट लेंगे, तब वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे.'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









