
विराट कोहली ने इच्छा जताई और सचिन तेंदुलकर ने उसे पूरा भी किया, तारीफ में पढ़े कसीदे
AajTak
2008 में डेब्यू करने के बाद से कोहली ने अपने आप को बहुत ही तेजी से ग्रेट प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया है. सचिन तेंदुलकर ने कोहली की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं...
लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. तब विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 साल पूरे हुए थे. इन सबके बीच अब तक 'सचिन बनाम कोहली' बहस का कोई अंत नहीं मिला. 2008 में डेब्यू करने के बाद से कोहली ने अपने आप को बहुत ही तेजी से ग्रेट प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया है.
सचिन तेंदुलकर भी कोहली की तारीफ में कई बार यह बात कह चुके हैं. इस बार भी उन्होंने कोहली की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं. साथ ही सचिन ने कोहली से जुड़े कुछ पुराने राज भी खोले हैं. इसमें एक किस्सा 2014 इंग्लैंड दौरे का भी है, जब कोहली ने सचिन से कुछ इच्छा जताई थी.
तेंदुलकर ने ग्राहम बेनसिंगर (Graham Bensinger) से कहा कि विराट कोहली एक अच्छे दोस्त हैं. ऐसे में पिछले दशक में उनका करियर किस तरह ऊंचाइयों तक पहुंचा, यह देखकर बेहद खुशी भी होती है. मैंने जब क्रिकेट की शुरुआत की थी, तब से मैं टीम का हिस्सा रहा हूं. मैंने कोहली में एक आग और भूख देखी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









