
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ ऐसे मनाया जीत का जश्न, सामने आई Photo
AajTak
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमों के पास लंबा ब्रेक है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जीत का जश्न मनाने का लंबा समय मिल गया है.
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त दे दी. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीम के बीच अब अगला मुकाबला 25 अगस्त से लीड्स में खेला जाएगा. (Photo-Getty Images) लॉर्ड्स टेस्ट के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमों के पास लंबा ब्रेक है. दोनों टीमों को एक हफ्ते से ज्यादा का ब्रेक मिला है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इस जीत का जश्न मनाने का लंबा समय मिल गया है. कप्तान विराट कोहली बुधवार को वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ डेट पर गए. (Photo-Getty Images) विराट और अनुष्का ने लंदन के टेंड्रिल रेस्तरां में लंच किया. रेस्तरां के इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर साझा की गई. और कैप्शन में लिखा गया है, 'जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंच के लिए आए. बहुत खुशी हुई कि आपने हमारे यहां लंच का आनंद लिया.'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









