
विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रिकी पोंटिंग का 'काला जादू'! इस बार 'तंत्रजाल' तोड़ पाएंगे भारतीय दिग्गज?
AajTak
विराट कोहली नवंबर 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक नहीं लगा सके हैं. रोहित शर्मा भी दो साल से वनडे सेंचुरी नहीं लगा पा रहे हैं, जानिए क्या है ये संयोग है...
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले ढाई साल से बड़े स्कोर के लिए तरस रहे हैं. वह नवंबर 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में कोई शतक नहीं लगा सके हैं. कुछ ऐसा ही हाल मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का भी है.
रोहित ने पिछले साल ही इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए थे, लेकिन वनडे में उनकी किस्मत पिछले दो साल से रूठी हुई है. रोहित ने जनवरी 2020 के बाद से वनडे में कोई शतक नहीं लगाया है. ऐसे में अब यह दोनों स्टार प्लेयर इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां एक टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. यहां दोनों से शतक की उम्मीद रहेगी.
कोहली इंटरनेशनल शतकों में पोंटिंग से ठीक पीछे
यहां आपको बता दें कि कोहली और रोहित शतक के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं. कोहली यदि तीनों फॉर्मेट में कोई शतक लगाते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों के मामले में पोंटिंग की बराबरी पर आ जाएंगे. पोंटिंग ने कुल 71 और कोहली ने अब तक 70 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं.
हालांकि दिग्गज सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में टॉप पर काबिज हैं. उन्होंने कुल 100 शतक जमाए हैं. उनके बाद पोंटिंग और फिर तीसरे नंबर पर कोहली का नाम आता है. ऐसे में एक और शतक लगाते ही कोहली और पोंटिंग बराबरी पर आ जाएंगे.
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले प्लेयर -

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









