
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के साथ इंग्लैंड नहीं पहुंचे रोहित शर्मा, जानिए क्या है वजह
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके लिए विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह समेत लगभग पूरी टीम इंग्लैंड पहुंच गई है.
भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को ही इंग्लैंड दौरे पर पहुंच गई है. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. इसके लिए विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह समेत लगभग पूरी टीम इंग्लैंड पहुंच गई हैं.
इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि रोहित शर्मा इंग्लैंड रवाना होने वाली टीम के साथ नजर नहीं आए. यानी वह अभी टीम के साथ इंग्लैंड रवाना नहीं हुए हैं. ऐसे में कई तरह की अफवाहें उड़ने लगीं. साथ ही रोहित की फिटनेस को लेकर भी सवाल उठने लगे.
20 जून को इंग्लैंड रवाना होंगे रोहित
मगर बता दें कि रोहित शर्मा अभी-अभी अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर लौटे हैं. वह 20 तारीख को ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर के साथ इंग्लैंड जाएंगे. इसी तारीख को भारतीय टीम को दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड भी रवाना होना है. आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसकी कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है.
England bound ✈️ 📸 📸: Snapshots as #TeamIndia takes off for England. 👍 👍 pic.twitter.com/Emgehz2hzm
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









