
विराट कोहली: ‘एक ज़रा-सा दिल टूटा है, और तो कोई बात नहीं’
AajTak
विराट कोहली इस वक्त जिस दौर से गुजर रहे हैं, वह क्रिकेट फैन्स के लिए दिल टूटने जैसे हालात हैं. रन मशीन, शतकों के शहंशाह और भारतीय क्रिकेट के किंग विराट कोहली को लेकर लगातार बातें हो रही हैं, उन्हें टीम से बाहर करने की बात कही जा रही है.
‘तुम पूछो और मैं ना बताऊं, ऐसे तो हालात नहीं एक ज़रा-सा दिल टूटा है, और तो कोई बात नहीं’
मोहम्मद अय्याज़ अली और मोहम्मद ताज़ी जब बड़ी ही मशहूर कव्वाली ‘इश्क़ में हम तुम्हें क्या बताएं’ गाते हैं, तो बीच में ये शेर (जो ऊपर लिखा है) आता है. जहां कह दिया गया है कि बात सिर्फ इतनी है कि दिल टूट चुका है और कुछ भी नहीं.
भारतीय क्रिकेट के किंग यानी विराट कोहली के फैन्स का भी यही हाल है. बात सिर्फ इतनी है कि दिल टूट चुका है और इसका हाल कब, कैसे सुधेरगा ऐसी कोई उम्मीद नज़र आती नहीं दिख रही है. विराट कोहली जो मौजूदा वक्त में सबसे बड़े रन मशीन माने जाते थे, वो अब एक-एक रन के लिए तरस रहे हैं.
सात साल जिस खिलाड़ी ने टीम की कप्तानी की, अब उसी प्लेयर को टीम से बाहर करने की बात हो रही है. क्योंकि विराट कोहली इस वक्त खराब फॉर्म में चल रहे हैं. नवंबर, 2019 में विराट कोहली के बल्ले से आखिरी शतक निकला था और उसके बाद 30 महीने होने को हैं लेकिन कोई शतक नहीं आया.
विराट कोहली के फैन्स ने ये भी सहा लेकिन अब शायद सहने की क्षमता खत्म होने लगी है. क्योंकि पिछले कुछ वक्त से शतक तो दूर एक अच्छा स्कोर भी एक सपना ही लगने लगा है. विराट कोहली ने 2018 के इंग्लैंड दौरे पर रनों की बरसात कर दी थी, 2014 में उनकी कमियां जिस तरह खुलकर सामने आईं, तब 2018 की सीरीज़ ने उस दर्द को खत्म किया.
जब आपके पास बहुत से ऑप्शन हैं, तब इन फॉर्म प्लेयर्स को खिलाना चाहिए. आप सिर्फ नाम के हिसाब से नहीं जा सकते, आपको मौजूदा फॉर्म भी देखनी होगी. आप एक बड़े प्लेयर हो सकते हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर आप लगातार पांच गेम में फेल होते हो, तो आपको फिर भी मौका दिया जाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









