
वायवा टेस्ट देकर लौटे दिनेश कार्तिक! प्लेन में मिली ग्रैंड एंट्री, जमकर बजीं तालियां, VIDEO
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 17 जून को राजकोट में खेलना है. सीरीज में अफ्रीकी टीम को 2-1 की बढ़त हासिल...
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. पांच मैचों की सीरीज के तीन मुकाबले हो चुके, जिसमें भारतीय टीम 1-2 से पीछे है. चौथा मुकाबला 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा.
इस मुकाबले के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें राजकोट पहुंच गई हैं. इसी दौरान प्लेन में भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की ग्रैंड एंट्री हुई. इसका वीडियो खुद कार्तिक ने ही शेयर किया है.
फिल्मी हीरो की तरह दिख रहे कार्तिक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लेन में फॉग नजर आ रहा है. इसके बीच में से दिनेश कार्तिक एंट्री लेते हैं. प्लेन में बैठे साथी खिलाड़ी भी तालियां बजाकर कार्तिक का स्वागत करते हैं. एंट्री के वक्त कार्तिक किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं. एंट्री बाद दिनेश कार्तिक हाथ हिलाकर सभी साथियों को धन्यवाद कहते हैं और अपनी सीट पर बैठ जाते हैं.
दिनेश कार्तिक ने पोस्ट में क्या लिखा?
कार्तिक ने वीडियो के साथ एक पोस्ट भी लिखी है. इसमें इस भारतीय विकेटकीपर बैटर ने लिखा, 'जब वायवा रूम (एग्जाम) से रॉल नंबर-1 स्टूडेंट बाहर निकलता है, तो इसी तरह स्वागत होता है.' वीडियो में देख सकते हैं कि साथी प्लेयर तालियों के साथ जमकर शोर मचाते हैं और कार्तिक की एंट्री होती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








