
वनडे रैंकिंग में विराट कोहली का जलवा कायम, पंत को फायदा, टॉप-5 में दो भारतीय
AajTak
भारतीय कप्तान विराट कोहली ताजा आईसीसी (ICC) वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए.
भारतीय कप्तान विराट कोहली ताजा आईसीसी (ICC) वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे में क्रमश: 56 और 66 रनों की पारियां खेली थीं, जिससे उनके 870 अंक हो गए हैं. बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले थे, जिससे वह एक पायदान खिसक गए और गेंदबाजों की सूची में 690 अंकों से चौथे स्थान पर पहुंच गए. भारतीय सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, वह पाकिस्तान के बाबर आजम से पीछे हैं, जबकि केएल राहुल 31वें से 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 35 और 64 रनों की पारियां खेलकर बल्लेबाजों में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 42वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे और ऋषभ पंत ने शीर्ष 100 में प्रवेश कर लिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









