
रोहित शर्मा क्यों नहीं खेलेंगे पर्थ टेस्ट? पत्नी रीतिका के इस पोस्ट में छुपा है ये राज, हो गया खुलासा
AajTak
Why Rohit Sharma Doubtful For 1st Test Vs Australia: भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT Trophy 2024) के पहले टेस्ट में संभवत: नहीं खेलेंगे. आखिर इसकी वजह क्या है? कई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि रोहित शर्मा पिता बनने वाले हैं.
BGT Perth Test: Rohit Sharma's possible absence: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कदम रख चुकी है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी चुनौती सामने है. वाका में टीम के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिए पांच मैचों की यह टेस्ट सीरीज बेहद अहम है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों से ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हो पाए हैं, जबकि दौरे का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. बताया जा रहा है कि वह शुरुआती टेस्ट से बाहर रहेंगे.
ऐसे में बड़ा सवाल है कि 37 साल के रोहित पर्थ टेस्ट में क्यों नहीं खेलेंगे..? ऐसी अटकलें हैं कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. ऐसे में वह शुरुआती कुछ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. रोहित के बाहर रहने की फिलहाल कहीं कोई पुष्टि नहीं की गई है. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने भी स्थिति स्पष्ट नहीं की थी. लेकिन रोहित की पत्नी रीतिका सजदेह की एक इमोजी से बहुत हद तक स्पष्ट हो चुका है कि आखिर मामला क्या है .
वहीं, रोहित के ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं होने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया आई थी. गावस्कर ने कहा था, 'हम पढ़ रहे हैं कि रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे, शायद वह दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे. अगर ऐसा है तो अभी भारतीय चयन समिति को यह कहना चाहिए कि अगर आपको आराम करना है, तो आराम करें. अगर व्यक्तिगत कारण हैं तो उन पर विचार करें. लेकिन अगर आप दो तिहाई मैच मिस कर रहे हैं तो आपको इस दौरे पर सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर जाना चाहिए. हम उप-कप्तान को इस दौरे का कप्तान बना देंगे.'
गावस्कर के इसी बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एरॉन फिंच ने कुछ अलग राय रख दी. फिंच ने कहा था, 'मैं सनी (सुनील गावस्कर) से पूरी तरह असहमत हूं. रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. यदि आपको घर पर रहना पड़ता है, क्योंकि आपकी पत्नी को बच्चा होने वाला है... तो यह बहुत ही खूबसूरत क्षण होता है... और आप उस संबंध में जितना समय चाहते हैं, उतना समय लेते हैं.'
इसके बाद रीतिका सजदेह ने एरॉन फिंच के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया और 'सैल्यूट' इमोजी पोस्ट किया.
रीतिका के इस पोस्ट के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है कि रोहित शर्मा के घर खुशियां आने वाली हैं... फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








