
रोहित शर्मा की ICC रैंकिंग में छलांग, अश्विन टॉप-3 में, देखें- अन्य का हाल
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा और स्पिनर आर अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है. रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की रविवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में छह स्थान के फायदे के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें पायदान पर पहुंच गये हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा और स्पिनर आर अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है. रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की रविवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में छह स्थान के फायदे के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें पायदान पर पहुंच गये हैं. वहीं, आर अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित ने मैच की पहली पारी में 66 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 25 रन बनाये थे. भारतीय टीम ने इस मुकाबले को दो दिनों के अंदर 10 विकेट से अपने किया था. रोहित टीम के साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा से दो पायदान ऊपर हैं. उनके नाम 742 रेटिंग अंक हैं जो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ 722 अंक (अक्टूबर 2019) से 20 अंक ज्यादा है. उस समय वह रैंकिंग में 10वें स्थान पर थे. India opener Rohit Sharma storms into the top 10 to a career-best eighth position in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for batting 💥 Full list: https://t.co/AIR0KN4yY5 pic.twitter.com/Hqb9uTWnzJ स्पिनरों की मददगार पिच पर शानदार प्रदर्शन करने वाले मैन ऑफ द मैच अक्षर पटेल और अनुभवी रविचंद्रन अश्विन भी अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे. मैच में 11 विकेट लेने वाले स्पिनर अक्षर पटेल 30 स्थान के फायदे के साथ 38वें जबकि सात विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर अश्विन चार स्थान के सुधार के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं. 🔸 Ashwin breaks into top three 🔸 Anderson slips to No.6 🔸 Broad, Bumrah move down one spot The latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for bowling: https://t.co/AIR0KNm9PD pic.twitter.com/FssvpYiLcx
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









